UFO-Reverse- Engineering
Image source-Pixabay

पहली बार दुनिया में एलियन एक्टिविटी पर किसी देश में आशिंक रूप से ही सही लेकिन सार्वजनिक रूप से स्वीकारोक्ति सामने आयी है। अमेरिकी सेवानिवृत्त मेजर डेविड ग्रुश (David-Grusch) जो अब व्हिसलब्लोअर बन चुके हैं,ने दावा किया है कि अमेरिका के पास एक दुर्घटना ग्रस्त उड़ान तश्तरी(यूएफओ) है और सरकार लंबे समय से UFO Reverse Engineering का कार्यक्रम चला कर उनको बनाने की तकनीक पर काम कर रही है। लेकिन अमेरिकी संसद और जनता से कार्यक्रम को छुपा रही है।

Alien देखे जाने और UFO Reverse Engineering  का विवादित इतिहास

  • जून 1947 में अमेरिकी पायलट केनेथ-अर्नाेल्ड ने माउंट रेनियर के पास उडान भरते समय एक वी आकार की चमकीली यान जैसी चीज को अत्यंत ही तेज गति से उडते हूए देखा था। इसको अखबारों में UFO (Unidentified Flying Object) नाम दिया गया।इसके बाद से UFO देखे जाने की असंख्य घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
  • 1947 से 1969 के बीच अमेरिकी वायुसेना ने प्रोजेक्ट ब्ल्यू-बुक नाम से एक सर्च आपरेशन चलाया था जिसमें  UFO देखे जाने की 12618  घटनाएं सामान्य पायी गयीं लेकिन 701 घटनाओं को संशयपूर्ण पाया गया था।
UFO-Reverse-Engineering
Image-by-Paweł-from-Pixabay
  • 1 जुलाई 1947 को अमेरिका की लिंकन-काउंटी (Lincoln County) कीे रोज-वेल (Roswell) नामक जगह पर एक UFO के दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरने तथा उसमें कुछ मृत और जीवित एलियंस के पाये जाने की खबर तत्काल फैली मगर बाद में अमेरिकी सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसे एक सैनिक बैलून की दुर्घटना बता कर खबरो को अफवाहें बताया।
  • अमेरिका ने नेवादा प्रांत में एक प्रतिबंधित क्षैत्र बनाया जिसे एरिया-51 कहते हैं । कांसपिरेसी-थ्योरी में इस जगह पर रोज-वेल UFO दुर्घटना में जीवित बचे एलियंस को  रखे जाने की बातें प्रचलित हैं।2019 में Area-51 की गतिविधियों को सार्वजनिक करने के संबंध में सम्पूर्ण अमेरिका में जन-अभियान भी चलाया गया परन्तु सरकार द्वारा इस क्षैत्र को गुप्त सैन्य कार्यकमों के चलते प्रतिबंधित किया जाना बताया जाकर जन-अभियान को समाप्त करवा दिया गया।
  • 2007 से 2012 के बीच एडवांस्ड एयरोस्पेस थ्रेट आईडेंटिफिकेशन प्रोग्राम लांच किया गया था जिसे बाद में बंद कर दिया गया।इस प्रोग्राम की रिपोर्ट भी गुप्त रखी गयी।
  • 2020 में की UFO संबंधी घटनाओं की जांच के लिये बनाई गयी अमेरिकी अनआईडेंटिफाईड एनालोमस फिनोमिना UAP टास्क फोर्स ने 2004 से 2021 के बीच 144 UFO देखे जाने की घटनाओं का अध्ययन कर 2021 में अपनी रिपोर्ट दी थी।
  • अमेरिकी एस्टा्रेनॉमर एवी लोएब Avi-Loeb ने भी एलियंस के पृथ्वी पर आते-जाते रहने की बात कही थी।
  • 2021 में एक शो के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी एलियंस से जुडी चीजें देखने के बारे में बताया था।

UFO Reverse Engineering पर खुलासे की शुरूआत कैसे हुई

जून 2023 में एक टीवी शो में इंटरव्यू देते हुए सेवानिवृत्त मेजर David-Grusch ने बताया था कि इस पृथ्वी के बाहर जीवन हे जिसकी जानकारी अमेरिकी सरकार को है लेकिन सरकार इसे सार्वजनिक नही करती। इसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा जुडा बता कर इसके आधार पर अमेरिकी संसद के रिपब्लीकन सदस्य टिम बर्चेट ने इससे जुडी जानकारी संसद को देने की मांग की थी। इसके लिये अमेरिका कांग्रेस ने UFO से जुडी संग्दिग्ध घटनाओं (Unexplained Anomalous Phenomena) पर जांच करने के लिये एक उपसमिति का गठन किया।

इसी हाउस ओवरसाइट उपसमिति ने 26 जुलाई 2023 को एक सार्वजनिक सुनवाई की है। जिसमें यूएस नेवी के दो अधिकारियों रयान ग्रेव्स,डेविड फ्रेवर और  पेंटागन के इंटेलिजेंस अफसर डेविड ग्रश से एलियन और UFO Reverse Engineering के बारे में पूछे जाने पर कई बडे खुलासे हुए।

UFO Reverse Engineering और UAP पर उपसमिति की सुनवाई की मुख्य बातें

  • David-Grusch ने बयान देते हुए कहा कि जब उन्हें 2019 में अमेरिकी जासूसी उपग्रहों का संचालन करने वाली एजेंसी National Reconnaissance Office में नियुक्त किया गया था। उस समय यूएपी पर एक सरकारी टास्क फोर्स के प्रमुख ने उनको टास्क फोर्स के मिशन से जुडे सभी Highly Classified Programmes की पहचान करने के करने के काम पर लगाया गया था।
  •  उन्होंने बताया कि मेरे आधिकारिक कर्तव्यों के दौरान मुझे कई दशकों से चल रहे एक UFO Reverse Engineering प्रोजेक्ट के बारे में बताया गया था हालांकि उस प्रोजेक्ट में मेरा प्रवेष निषिद्व था।
  • यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिकी सरकार को पृथ्वी के अतिरिक्त (Extra-Terrestrial Life) के बारे में जानकारी थी, ग्रुश ने कहा कि अमेरिका को संभवतः 1930 के दशक से ही ”Non-Human Activities ”  के बारे में जानकारी है।
  • रिपब्लिकन सांसद टिम बर्चेट ने सुनवाई के दौरान ही इस खुलासे पर सरकार पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया।
  • दोनों पूर्व नौसेना अधिकारियों रयान ग्रेव्स और डेविड फ्रेवरने भी UFO देखने की पुष्टि की।
  • सुनवाई के दौरान,टिम बर्चेट ने डेविड ग्रुश से पूछा कि क्या उन्हें ऐसे लोगों के बारे में कोई जानकारी है, जिन्हें UFO Reverse Engineering तकनीक को छुपाने के लिये चुप रहने को कहा गया है, जिस पर उन्होंने जवाब दिया,’ हां ‘।
  • सुनवाई के दौरान अपने खुलासे में ग्रुश ने कई अधिकारियों से बातचीत का हवाला दिया. लेकिन UFO Reverse Engineering के बारे में सबूत मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके पास एलियन से जुड़ी कोई भी प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है।उन्होंने बार-बार कहा कि जानकारी Highly Classified होने से सार्वजनिक रूप से विवरण पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार यूएपी के बारे में न केवल जनता से बल्कि कांग्रेस से भी जानकारी छिपा रही है।

निष्कर्ष

अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि, जांचकर्ताओं को ’दावों को पुष्ट करने के लिए कोई सत्यापन योग्य जानकारी नहीं मिली है कि UFO Reverse Engineering के संबंध में कोई कार्यक्रम अस्तित्व में है।

इस बीच, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का भी कहना है कि उन्हें Extra-Terrestrial Life का कोई विश्वसनीय सबूत नहीं मिला है।’’नासा की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक ब्रह्मांड में कहीं और जीवन की खोज है.नासा सौर मंडल और उससे आगे की खोज कर रहा है जिससे हमें इस सवाल का जवाब देने में मदद मिल सके ब्रह्मांड में हमारी पृथ्वी के अलावा भी कहीं जीवन है।’’

अमेरिकी सरकार ने हाल के वर्षों में यूएपी के मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड कर अधिक गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। अमेरिकी को यह भी आशंका हो रही है कि यह संभावित रूप से अज्ञात हवाई निगरानी तकनीक हो सकती है जिसका उपयोग चीन द्वारा अमेरिकी सुरक्षा पर खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए किया जाता है।

2 thoughts on “अमेरिकी सैन्य अधिकारी का दावा : अमेरिका लंबे समय से UFO Reverse Engineering का कार्यक्रम चला रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *